फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पूर्व सीएम रावत ने किया धौनी पुस्तकालय भवन का उद्घाटन

पूर्व सीएम रावत ने किया धौनी पुस्तकालय भवन का उद्घाटन

Fri, 06 Oct 2017 11:44 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम रावत ने किया धौनी पुस्तकालय भवन का उद्घाटन
अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सालम समिति के नवनिर्मित राम सिंह धौनी बहुउद्देश्यीय पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर रावत ने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति की सच्ची मित्र होती हैं। व्यक्ति के लिए पुस्तकों का अध्ययन जरूरी है। अध्ययन से ही ज्ञान में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन


सालम समिति द्वारा प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की स्मृति में बहुउद्देश्यीय पुस्तकालय भवन का निर्माण किया गया है। उद्घाटन अवसर पर रावत ने कहा कि धौनी जैसे महापुरुषों के जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। लेखकों द्वारा पुस्तकालय को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराने को उन्होंने सराहा। अति विशिष्ट अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने पुस्तकालय भवन के विस्तार के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि शहर के मध्य में पुस्तकालय स्थापित होने से शोधार्थियों के साथ ही पाठकों को भी लाभ मिलेगा। अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने पुस्तकालय के विकास के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


अतिथियों ने पुस्तकें दान देने वाले लेखकों, पीसीएस में चयनित सोनी महरा, एमबीबीएस की छात्रा रुचि रजवार को प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। संचालन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया। वहां रानीखत के विधायक करन महरा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, ललित फर्स्वाण, स्वतंत्रता सेनानी देवेंद्र सनवाल, मदन लाल साह, अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद बगडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed