{"_id":"59d1225d4f1c1b70548b52dd","slug":"21506878045-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटकखोला, एनटीडी में रामलीला मंचन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटकखोला, एनटीडी में रामलीला मंचन जारी
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शहर में दशहरा महोत्सव का समापन हो गया है। वहीं कर्नाटकखोला और एनटीडी में रामलीला मंचन जारी है। दर्शकों ने देर रात तक रामलीला का आनंद लिया।
मालूम हो कि नवरात्र के प्रारंभ में दो-तीन दिन बारिश होने से कई स्थानों पर रामलीला के आयोजन प्रभावित रहे। कर्नाटकखोला में रामलीला के आठवें दिन हनुमान-सीता मिलन, हनुमान का अशोक वाटिका में प्रवेश, लंका दहन, अक्षय कुमार वध आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। अनिल रावत द्वारा हनुमान के पात्र का शानदार अभिनय किया गया। इससे पहले वरिष्ठ रंगकर्मी ललित मोहन पंत ने रामलीला का उद्घाटन किया। उधर, एनटीडी में रामलीला में सुग्रीव मैत्री, बाली-सुग्रीव युद्ध, हनुमान का अशोक वाटिका को उजाड़ना, लंका दहन के प्रसंग मंचित किए गए। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने लोगों से भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। ब्यूरो