फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   2134 people paying income tax were robbed of the rights of farmers

Almora News: इनकम टैक्स दे रहे 2134 लोग डकार गए किसानों के हक का पैसा

Thu, 27 Apr 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
2134 people paying income tax were robbed of the rights of farmers
अल्मोड़ा। जिले में इनकम टैक्स दे रहे 2134 लोग किसानों के हक का पैसा डकार गए हैं। ये लोग इनकम टैक्स दे रहे हैं लेकिन फर्जी तरीके से किसान बनकर इन्होंने किसान सम्मान निधि डकार सरकार को दो करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगाई है। मामले का खुलासा होने पर कृषि विभाग ने फर्जी किसानों को पैसा वापस देने के लिए नोटिस तो जारी किया लेकिन दो साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी अब तक महज 20 प्रतिशत फर्जी किसानों से विभाग वसूली कर सका है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में 1 लाख 6 हजार किसान सम्मान निधि के दायरे में हैं। कृषि विभाग की जांच में इनमें से 2134 लोग ऐसे मिले हैं जिन्होंने फर्जी तरीके से किसान बनकर किसान सम्मान निधि के 2 करोड़ 16 लाख डकारकर सरकार को चपत लगाई है। वर्ष 2019 में योजना के शुभारंभ के करीब दो साल बाद तक इनकम टैक्स दे रहे ये फर्जी किसान सम्मान निधि का पैसा लेते रहे।
विज्ञापन

अपनी इस चूक का पता चलने पर कृषि विभाग ने दो साल पूर्व फर्जी किसानों को सम्मान निधि की रकम वापस लौटाने को नोटिस जारी किया लेकिन उनसे वसूली में विभाग के पसीने छूट रहे हैं। अब तक 441 फर्जी किसानों से ही सम्मान निधि के 39 लाख रुपये वसूले जा सके हैं। जिस गति से फर्जी किसानों से वसूली हो रही है ऐसे में विभाग को अंतिम फर्जी किसान से वसूली करने में 10 साल से अधिक का समय लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी किसानों की किस्त रोककर निभा दी गई औपचारिकता
अल्मोड़ा। कृषि विभाग ने फर्जी किसान चिह्नित किए जिन्होंने करोड़ों रुपये सरकारी धन डकारा है लेकिन उनसे वसूली के नाम पर उन्हें महज नोटिस जारी कर और उनकी अगली किस्त रोककर औपचारिकता निभा दी गई। संवाद
ये हैं मानक
अल्मोड़ा। किसान सम्मान निधि के लिए छोटे किसानों को पात्र माना गया है। दो हेक्टेयर से कम भूमि और 10 हजार से कम मासिक आय वाले किसान ही इस योजना के पात्र माने गए हैं। इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले लोग या किसान इस दायरे में नहीं आ सकते। ऐसे किसानों को हर साल 6 हजार रुपये किसान सम्मान निधि मिलती है।

कोट - सम्मान निधि ले रही फर्जी किसानों को पैसा वापस लौटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जिले में 2134 फर्जी किसान चिह्नित किए गए हैं। वसूली की प्रक्रिया गतिमान है। - धनपत कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed