{"_id":"5cdda3fdbdec22071212cead","slug":"21-km-of-fires-saved-the-fire-from-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 किमी की दौड़ लगाकर दिया वनों को आग से बचाने दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 किमी की दौड़ लगाकर दिया वनों को आग से बचाने दिया संदेश
Thu, 16 May 2019 11:25 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 16 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
लोअर मालरोड में दौड़ लगाते ललित चंद्र जोशी।
- फोटो : AMAR UJALA
देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री कार्यालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात ललित चंद्र जोशी ने बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा से मेहला तक 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। उन्होंने बताया कि उनकी यह दौड़ राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे फिटनेस चैलेंज कार्यक्रम और वनों को आग से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम को समर्पित है।
तहसील सोमेश्वर और मेहला गांव निवासी 52 वर्षीय ललित जोशी ने 21 किमी दौड़ लोअर माल रोड से शुरू की और स्यालीधार, कोसी, हवालबाग, पातलीबगड़ से मेहला तक पूरी की। उन्होंने दौड़ एक घंटा 46 मिनट में पूरी की। इससे पहले पुलिस मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़ 1 घंटा 39 मिनट में पूरी कर चुके हैं। ललित जोशी 2019 में नेशनल मास्टर्स गेम में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक और राज्य स्तर पर स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। इसके लिए उनको एथलेटिक्स के क्षेत्र में कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद देहरादून द्वारा कूर्मांचल गौरव सम्मान भी दिया जा चुका है।