{"_id":"5c23c79fbdec2256d6424bfb","slug":"201545848735-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तरांचल मिनिस्टीरियल फेडरेशन ऑफ सर्विसेज एसोसिएशन की जिला इकाई की चिंतन सभागार में हुई बैठक में पुरानी पेंशन बहाली और वेतन विसंगति दूर करने का मुद्दा उठा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार कार्मिकों की समस्याओं का समाधान तो नहीं कर रही है, पर हड़ताल पर रोक लगा दी गई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मकान किराया भत्ता, पर्वतीय भत्ता, एसीपी का लाभ देने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो सगठन आंदोलन को बाध्य होगा। जिलामंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि जल्द ही संगठन प्रत्येक कार्यालयों में जाकर जनजागरण अभियान चलाएगा। किसी भी सदस्य का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। फेडरेशन के पूर्व जिलामंत्री चंद्रमणि भट्ट को लोनिवि से सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। जिलाध्यक्ष सीएस नैनवाल की अध्यक्षता में जिला मंत्री पष्कर सिंह भैसोड़ा ने संचालन किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, वीसी कांडपाल, आरपी पांडे, पीएस बोरा, श्याम सिंह रावत, ललित मोहन, मुकेश रावत, महिपाल सिंह राना, प्रकाश रौतेला, महेंद्र सिंह गुसांई, कमल बिष्ट, पूरन सिंह, सुरेश, बलवीर सिंह आदि थे।