{"_id":"5c153d0ebdec225a2729c538","slug":"201544895758-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वराज स्पार्टन और अल्मोड़ा प्लेयर्स ने की जीत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वराज स्पार्टन और अल्मोड़ा प्लेयर्स ने की जीत दर्ज
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विक्टोरिया क्लब की ओर से स्टेडियम में चल रही विक्टोरिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मैचों में स्वराज स्पार्टन और अल्मोड़ा प्लेयर्स ने अपने-अपने मैच जीते।
पहला मैच स्वराज स्पार्टन और विक्टोरिया के बीच हुआ। टॉस जीतकर स्वराज स्पार्टन ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्टोरिया की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी। स्वराज स्पार्टन ने 38 रन से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच राइजिंग स्टार और अल्मोड़ा प्लेयर्स के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर अल्मोड़ा प्लेयर्स ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। राइजिंग स्टार ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। जिसमें दीपक देवड़ी ने 64 रन का योगदान दिया। जवाब में अल्मोड़ा प्लेयर्स ने 19.5 ओवर में आठ विकेट खोकर 142 रन बनाकर मैच जीत लिया। अंपायर नंदन फर्त्याल, चंदन लटवाल, किशन लाल, मनोज पावर और स्कोरर बबीता चौबे थीं।