{"_id":"5bd74659bdec2269845a9a6c","slug":"201540834905-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह भर के भीतर समस्याओं का करें निस्तारण: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह भर के भीतर समस्याओं का करें निस्तारण: सीडीओ
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने कलक्ट्रेट ने जन सुनवाई दिवस पर समस्याएं सुनीं। फरियादियों ने विभिन्न विभागों से संबधित सात समस्याएं उठाईं। सीडीओ ने अधिकारियों को सप्ताह भर के भीतर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि अन्यथा अधिकारियों का स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
लोगों ने वन, समाज कल्याण, जल संस्थान, विद्युत, नगर पालिका आदि विभागों से संबंधित समस्याएं उठाईं। सीडीओ ने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनता जो भी समस्याएं उठाती हैं उनका त्वरित निस्तारण होना चाहिए। इससे पहले उन्होंने पिछले सप्ताह दर्ज कराई गई शिकायतों के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, डिप्टी कलेक्टर अभय प्रताप, मोनिका सिंह, राहुल शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप भट्ट सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।