{"_id":"5bd5f066bdec22693a663fca","slug":"201540747366-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कालेज कठपुडिय़ा प्रथम रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कालेज कठपुडिय़ा प्रथम रहा
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक की राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा में हुई खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में दीपक बिष्ट, साक्षी भंडारी, पुष्कर गोस्वामी, अदिति, भव्या तिवारी, भावना भाकुनी और सीनियर वर्ग में प्रियंका बिष्ट, अंजलि, रिया तिवारी, भाषा बिष्ट, गौरव भाकुनी, दीपा रावत प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञान मेला व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में रंजना जोशी प्रथम, भावना अधिकारी द्वितीय रहे। टीम प्रोजेक्ट में आरती रावत और भावना रावत संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कालेज कठपुड़िया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान ब्लॉक समन्वयक डॉ. ललित जलाल ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान मेले में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे जिला स्तर पर दो नवंबर को होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विज्ञान ड्रामा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम जिले पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग कर लौटे डा. प्रभाकर जोशी तथा निर्मल कार्की को सम्मानित किया गया। उप शिक्षाधिकारी सुरेश आर्या ने बताया कि यह कार्यक्रम वैज्ञानिक उन्मुखी है। इस मौके पर चौरा हवालबाग के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पाठक, प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा आदि मौजूद थे। संचालन मदन भंडारी ने किया।