{"_id":"5bd0b445bdec220a7e0f77d8","slug":"201540404293-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. मिश्रा को द्वाराहाट इंजीनियरिंग कालेज के प्रभारी निदेशक का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. मिश्रा को द्वाराहाट इंजीनियरिंग कालेज के प्रभारी निदेशक का प्रभार
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी द्वाराहाट में रिक्त चल रहे निदेशक के पद पर जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग घुड़दौड़ी पौड़ी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर बीएन मिश्रा को कार्यवाहक निदेशक बनाने के आदेश शासन ने जारी कर दिए हैं।
उत्तराखंड शासन देहरादून के अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने 22 अक्तूबर को जारी आदेश में प्रो. बीएन मिश्रा को द्वाराहाट इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक के अतिरिक्त नन्हींपरी सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान पिथौरागढ़ के निदेशक का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। प्रो. मिश्रा को अग्रिम आदेशों अथवा नियमित नियुक्त होने तक पद पर बने रहने के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब हो कि पूर्व निदेशक प्रो. आरके सिंह का तीन वर्ष का कार्यकाल गत 30 सितंबर 2018 को समाप्त हो गया था। इस कारण जहां संस्थान के सभी वित्तीय कार्य प्रभावित रहे थे, वहीं अभी तक कार्मिकों को सितंबर माह का वेतन भी नहीं मिला है। आशा है कि नए प्रभारी निदेशक एक दो दिन में कार्यभार ग्रहण करेंगे। ब्यूरो