{"_id":"5bc620a9bdec226939027973","slug":"201539711145-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के विकास के लिए भाजपा को पुन: सतारूढ़ करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के विकास के लिए भाजपा को पुन: सतारूढ़ करें
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी धौलादेवी मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धौलादेवी से आटी तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी। देश के विकास के लिए लोगों से 2019 में केंद्र में भाजपा को पुन: सत्तारूढ़ करने का आह्वान किया।
पदयात्रा संयोजक सुभाष पांडे और मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में धौलादेवी से शुरू हुई पदयात्रा सोनासिलिंग, चापड़बैंड, चल्मोड़ीगाड़ा, दन्यां होते हुए आटी तक गई। दन्यां में हुई नुक्कड़ सभा में संयोजक सुभाष पांडे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जनहित की कई योजनाएं चलाई हैं। जिनका लाभ जनता को मिल रहा है।
मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए पुन: मोदी सरकार को सत्तासीन करना होगा। संचालन मंडल सहमंत्री प्रताप गैड़ा ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गोधन सिंह भैसोड़ा, मनोज पंत, डीके जोशी, लक्ष्मण सिंह डसीला, चंदन लाल वर्मा, लीलाधर जोशी हरीश नैनवाल, हरीश मलाड़ा, हरीश नाथ, करम सिंह, सूरज पाठक, गोकुल पांडे, हरीश जोशी, हेम जोशी, जीवन गैड़ा, दीवान राम, शेखर गुरुरानी, गणेश नाथ, जगदीश राम, संजय दरम्वाल, ज्ञान पंत, कमल जोशी आदि मौजूद थे।