{"_id":"5aef47f94f1c1b5d098b87d5","slug":"201525630969-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में आज से मरीज देखेंगे नए सर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में आज से मरीज देखेंगे नए सर्जन
Updated Sun, 06 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के नए सर्जन डॉ. अभिषेक सती सोमवार से मरीजों को देखना शुरू कर देंगे। पिछले दिनों डॉ. अभिषेक ने जिला अस्पताल में सर्जन का कार्यभार ग्रहण कर लिया था, लेकिन इसके बाद वह सामान लेने तीर्थांकर महावीर मेडिकल कॉलेज मेरठ चले गए थे। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला अस्पताल को नए सर्जन मिल ही गए।
सर्जन की कमी के कारण अस्पताल पहुंचने वाले कई मरीजों को दूर जाना पड़ रहा था। मेरठ के तीर्थांकर महावीर मेडिकल कॉलेज में सामान लेने गए सर्जन डॉ. अभिषेक लौटने के बाद अब सोमवार से मरीजों को देखेंगे। हालांकि इन दिनों जिला अस्पताल में दो तीन डॉक्टरों की कमी जरूर है। इनमें से दो डॉक्टर पारिवारिक समस्याओं के कारण बाहर हैं। एक चार धाम में ड्यूटी पर तैनात हैं। इनके भी जल्द लौटने की उम्मीद है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि नए सर्जन सोमवार से विधिवत मरीजों को देखना शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश बिष्ट, नेत्र चिकित्सक डॉ. अरविंद पांगती पारिवारिक दिक्कतों के कारण कुछ दिन के अवकाश पर गए हैं जबकि अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी पंत कोर्ट एविडेंस, डॉ. सुजा नाजिम चार धाम ड्यूटी पर तैनात हैं।