{"_id":"5aedeb164f1c1b6d098b8130","slug":"201525541654-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे बाधित रहा अल्मोड़ा-सोमेश्वर राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे बाधित रहा अल्मोड़ा-सोमेश्वर राजमार्ग
Updated Sat, 05 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-सोमेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग में मनान के पास शनिवार दिन में एक चीड़ का पेड़ गिर गया। जिससे यह मार्ग तीन घंटे बाधित रहा। मार्ग बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस और लोनिवि के कर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर मार्ग से हटाया।
दिन में डेढ़ बजे अल्मोड़ा-सोमेश्वर मार्ग में चीड़ का विशाल पेड़ गिर गया। इससे इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर अल्मोड़ा से फायर सर्विस के कर्मी और सोमेश्वर से एचपीयू, लोनिवि के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
वुडकटर की सहायता से पुलिस कर्मियों ने पेड़ काटकर मार्ग से हटाया। इसके बाद मार्ग पर सायं 4:30 बजे यातायात चालू हो सका। मार्ग खुलवाने वाली टीम में फायर सर्विस के कुंवर सिंह राणा, विनोद भंडारी, हेम पांडे, धीरज सिंह आदि भी शामिल थे।