{"_id":"5ae4ac274f1c1b3c0a8b6ed5","slug":"201524935719-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक रोशन के परिजनों में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक रोशन के परिजनों में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्वाइन फ्लू से हुई राजीव नवोदय विद्यालय गैरसैंण के शिक्षक भिकियासैंण निवासी रोशन नैलवाल की मौत के बाद माता, पिता, दादा, दादी और भाई की स्वाइन फ्लू संबंधी जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में रोशन के किसी भी परिजन में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक रोशन के परिजनों को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।
माइक्रोबायोलॉजिस्ट अभिषेक मेहरा मृतक रोशन नैलवाल के पिता गिरीश चंद्र नैलवाल, माता जीवंती देवी, भाई उमेश, दादा धर्मानंद और दादी देवकी देवी सहित कुल पांच लोगों के लार के नमूने लेकर 24 अप्रैल को रोग नियंत्रण केंद्र दिल्ली गए थे।
दिल्ली से जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में रोशन के किसी भी परिजन में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। भिकियासैंण के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीयूष रंजन ने बताया कि रोशन के किसी भी परिजन में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।