फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   प्रतियोगिताओं में पल्लवी, अवंतिका, ओमांशु ने बाजी मारी

प्रतियोगिताओं में पल्लवी, अवंतिका, ओमांशु ने बाजी मारी

Mon, 26 Jun 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में पल्लवी, अवंतिका, ओमांशु ने बाजी मारी
प्रतियोगिताओं में पल्लवी, अवंतिका, ओमांशु ने बाजी मारी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। बाल प्रहरी, बाल साहित्य संस्थान और भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से जीजीआईसी में आयोजित समर कैंप के अंतिम दिन हुई भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पल्लवी गुप्ता, कमल जोशी, नेहा पांडे क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में अवंतिका भंडारी प्रथम, वैशाली पंत द्वितीय, हिमानी रौतेला और प्रियांशु लटवाल तृतीय रहे।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ओमांशु भट्ट प्रथम, नेहा बुटौला द्वितीय, प्रसून जोशी और खुशी जोशी संयुक्त रूप से तृतीय रहे। अवंतिका भंडारी, वैशाली पंत, प्रसून जोशी, हिमानी रौतेला, नेहा पांडे ने अपने-अपने समूहों की रिपोर्ट बताते हुए कहा कि आज भी समाज में बालक-बालिकाओं में भेद किया जाता है। विज्ञान के युग में भी भूत पूजा का प्रचलन बढ़ रहा है जो चिंताजनक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लड़कियों को बोझ समझ कर उन्हें भ्रूण में ही मार दिया जा रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार को कारगर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने स्कूलों में बाल मंच बनाकर जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी-अपनी पुस्तक का रंगीन मुख पृष्ठ तैयार किया। कार्यशाला में जगदीश चंद्र पाठक, प्रमोद तिवारी, अनिल पुनेठा, शंकर दत्त भट्ट, उदय किरौला, पूरन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed