फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   31 जून तक मेडिकल कालेज के भवनों निर्माण पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

31 जून तक मेडिकल कालेज के भवनों निर्माण पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
31 जून तक मेडिकल कालेज के भवनों निर्माण पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में इसी सत्र से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू करने के लिए भवनों का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। निर्माण एजेंसी ने अब इन भवनों के निर्माण के लिए 30 जून तक का समय मांग लिया है। इधर मेडिकल कालेज प्रशासन ने कहा है कि निर्माण एजेंसी को पर्याप्त बजट दिया गया है और इसके बावजूद यदि 30 जून भवनों का निर्माण नहीं हुआ तो शासन को निर्माण एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण की धीमी गति को लेकर शासन के अधिकारी भी नाराज हैं।

बता दें कि प्रदेश सरकार अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में अगस्त से शुरू होने वाले सत्र से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू करना चाहती है। इसके मद्देनजर फिलहाल फैकल्टी के लिए 12 डाक्टरों की नियुक्ति हो चुकी है। साथ ही अन्य तैयारियां भी चल रही हैं लेकिन यदि भवनों का निर्माण ठीक समय पर नहीं हुआ तो कक्षाएं शुरू करने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए बीते दिनों शासन से पहुंचे अपर सचिव और स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के निदेशक युगल किशोर पंत ने भी निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण करने के बाद कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इधर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरजी नौटियाल ने बताया है कि जरूरी भवनों का निर्माण पूरा करने के लिए 30 जून तक का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि यदि 30 जून तक निर्माण पूरा नहीं किया गया तो इससे एमबीबीएस कक्षाएं शुरू करने में दिक्कत खड़ी हो सकती है इसलिए निर्माण एजेंसी को चेतावनी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि भवनों के निर्माण के लिए अभी तक 215 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। निर्माण एजेंसी को हाल ही में 20 करोड़ रुपये दिए गए हैं जिसका उपयोग अभी तक नहीं किया गया है। यदि निर्धारित तिथि तक भवनों का काम पूरा नहीं हुआ तो निर्माण एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ शासन को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन के अधिकारी भी इसे लेकर काफी गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीआई की टीम एक बार फिर करेगी निरीक्षण
अल्मोड़ा। मेडिकल कालेज के निरीक्षण के लिए एमसीआई की टीम के जल्द ही अल्मोड़ा पहुंचने की संभावना है। अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ.आरजी नौटियाल ने बताया है कि उन्होंने दोबारा निरीक्षण के लिए फरवरी में आवेदन कर दिया था। यदि एमसीआई की हरी झंडी मिल गई तो इसी सत्र से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed