{"_id":"5c27afefbdec2256be1ee4f1","slug":"191546104815-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी नस्ल के पालतू कुतों में फैल रहा पार्वो वायरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी नस्ल के पालतू कुतों में फैल रहा पार्वो वायरस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुत्ते पालने के शौकीन थोड़ा खबरदार हो जाएं। इन दिनों विदेशी नस्ल के पालतू कुत्तों में पार्वो वायरस नाम की एक बीमारी फैल रही है। यह वायरस अमूमन दिसंबर से फरवरी के बीच फैलता है जिसमें जानवर को भूख नहीं लगती। वायरस इतना खतरनाक है कि कुत्ते दस्त के साथ खून की उल्टी तक करने लगते हैं और उपचार नहीं मिलने पर जान भी चली जाती है। अल्मोड़ा में इन दिनों करीब दस विदेशी कुत्ते इस बीमारी की चपेट में हैं।
इन दिनों पहाड़ों में भी विदेशी नस्ल के कुत्ते लोग पालने लगे हैं, लेकिन विदेशी कुत्ते स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी संवेदनशील माने जाते हैं। बताया गया है कि इन दिनों विदेशी नस्ल के पालतू कुत्तों में पार्वो नाम का वायरस फैल रहा है। वायरस से आसपास रहने वाले अन्य स्थानीय कुत्ते भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
बताया गया है कि दिसंबर में करीब दस विदेशी नस्ल के कुत्ते इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। पशु चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र गर्ब्याल के अनुसार इस वायरस से बचाव का तरीका सिर्फ टीकाकरण ही है। हालांकि इस बीमारी से पीड़ित कुत्ते को एंटी वायरस डोज खिलानी पड़ती है जो कि बाजार में काफी महंगी है।