फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एसएसजे परिसर के छात्रों ने की परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग

एसएसजे परिसर के छात्रों ने की परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग

Mon, 17 Dec 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
एसएसजे परिसर के छात्रों ने की परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग

विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुविवि एसएसजे परिसर के छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजकर सेमेस्टर परीक्षा और एलएलबी की परीक्षा तिथि में परिवर्तन करने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि इन परीक्षाओं के बीच में नेट परीक्षा भी होनी है। ऐसी स्थिति में तैयारी कर रहे छात्र नेट परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे। छात्रों ने कुविवि की परीक्षाओं की तिथि में परिवर्तन न होने पर परीक्षाओं का बहिष्कार की चेतावनी दी है।


परिसर निदेशक के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को भेजे पत्र में छात्रों ने बताया कि गाइडन एंड काउंसलिंग की सेमेस्टर परीक्षा 21 दिसंबर को और एलएलबी की परीक्षा 22 और 23 को होनी है। इन परीक्षाओं के बीच नेट की परीक्षा भी घोषित है। जिसके लिए परिसर के कई छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। लेकिन सेमेस्टर परीक्षा होने के कारण छात्रों को नेट परीक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए इन परीक्षा तिथियों में बदलाव की मांग की है। एसएसजे परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष राजन जोशी ने परीक्षा तिथि में बदलाव नहीं करने पर सेमेस्टर परीक्षाओं के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी के परिसर अध्यक्ष नवीन नैनवाल, कमल नेगी, अनुनय पांडे, वरुण कपकोटी, मुल्क राज, निर्मल तड़ागी, पंकज बोरा, आदर्श बिष्ट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed