{"_id":"5c1689a5bdec2256ef00c689","slug":"191544980901-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित बेरोजगारों ने संशोधित सेवा नियमावली का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित बेरोजगारों ने संशोधित सेवा नियमावली का विरोध किया
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बीएड टीईटी प्रथम प्रशिक्षित महासंघ ने प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी संशोधित सेवा नियमावली और विज्ञप्ति का विरोध किया है। संघ ने विद्यालयी शिक्षा निदेशक आरके कुंवर को ज्ञापन भेजा है। महासंघ ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन की धमकी दी है।
संघ के महामंत्री गिरीश जोशी ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती सेवा नियमावली में बीएड वर्षवार ज्येष्ठता को शामिल करते हुए संशोधित नियमावली का शासनादेश जारी करने की मांग की।
कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में 7676 खाली पदों पर बीएड ज्येष्ठता और श्रेष्ठता के आधार पर वर्षवार विज्ञप्ति जारी की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महासंघ की मांगों को नजअंदाज कर रही है। यदि सरकार ने संघ की मांगें नहीं मानीं तो प्रशिक्षित बेरोजगार आंदोलन करने को बाध्य होंगे।