फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   निर्णय पर अडिग कर्मचारी आज वन संरक्षक कार्यालय में देंगे डयूटी

निर्णय पर अडिग कर्मचारी आज वन संरक्षक कार्यालय में देंगे डयूटी

Sun, 25 Nov 2018 10:19 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
निर्णय पर अडिग कर्मचारी आज वन संरक्षक कार्यालय में देंगे डयूटी
अल्मोड़ा। वन विभाग सिविल सोयम और अल्मोड़ा वन प्रभाग के सभी कर्मचारी सोमवार को अपने कार्यालयों में न जाकर वन संरक्षक कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान वन संरक्षक कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक भी होगी। उत्तरांचल फारेस्ट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि वह अपने निर्णय पर अडिग हैं और वन संरक्षक कार्यालय में ही आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। पिछले काफी दिनों से वन विभाग के कर्मचारियों और अल्मोड़ा वन प्रभाग के डीएफओ के बीच चल रहा गतिरोध अभी तक समाप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन


20 नवंबर को डीएफओ के साथ हुई कर्मचारियों की वार्ता बेनतीजा रही थी। कर्मचारियों का आरोप है कि डीएफओ द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है और उनकी गलत कार्यप्रणाली के कारण कामकाज में भी दिक्कत आ रही है। पेंशन, अवकाश आदि प्रकरणों का भी समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने डीएफओ के स्थानांतरण होने तक वन संरक्षक कार्यालय में ही उपस्थिति दर्ज कराने का निर्णय लिया है। उत्तरांचल फारेस्ट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी सोमवार 26 नवंबर को वन संरक्षक कार्यालय में अपनी ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed