फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   लौह पुरूष पटेल की जयंती जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी

लौह पुरूष पटेल की जयंती जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी

Wed, 31 Oct 2018 11:25 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
लौह पुरूष पटेल की जयंती जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी
अल्मोड़ा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जिला मुख्यालय सहित विकास भवन, तहसीलों, विकासखंडों में राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। अपर जिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया ने स्थानीय स्टेडियम में लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पटेल ने आजादी के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। आज का अखंड और विकसित भारत उनकी दूरदर्शिता का परिणाम है।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी विवेक राय ने छात्र-छात्राओं से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद, राय साहब यादव आदि मौजूद थे। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के इतिहास विभाग में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. पटेल की दूरदर्शिता के कारण ही आजादी के बाद देशी रियासतों का विलय भारतीय संघ में हो पाया। कार्यक्रम में प्रो. अनिल जोशी, प्रो. अरविंद अधिकारी, प्रो. सीएम अग्रवाल, प्रो. एचबी कोठारी, डॉ. इंदु रावत, डॉ. चंद्र प्रकाश फुलोरिया, सचिन आर्या मौजूद थे। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा के एनएसएस स्वयं सेवियों ने संस्थान से जाखनदेवी तक जागरुकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य एए हाशमी ने छात्राओं तथा स्टाफ को एकता दिवस और संकल्प दिवस की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी आंचल राणा ने किया। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर में भी पटेल जयंती मनाई गई। विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में प्रधानाचार्या गोदावरी ने छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ब्रज के क्रीड़ा भारती के रतन गुप्ता थे। जीआईसी नौगांव के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य चंदन कुमार ने एकता दिवस की शपथ दिलायी। स्पीक मैके के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed