फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचन नामावली में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएं

युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचन नामावली में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएं

Thu, 18 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचन नामावली में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएं
अल्मोड़ा। निर्वाचक नामावली प्रेषक भारत सरकार अरविंद सिंह ह्यांकी ने 18 से 20 वर्ष के मतदाताओं का नाम निर्वाचन नामावली में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सर्किट हाउस में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने जिले में युवा मतदाताओं के प्रतिशत में कमी होने पर नाराजगी जताते हुए इस पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा, लेकिन संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले बीएलओ दंडित भी होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर तक मतदाताओं के नाम हटाए और जोड़े जा सकते हैं। उन्होंने नामावली में नाम जोड़ने और हटाने का काम बिना त्रुटि के करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों और सुपर वाइजर को सुनिश्चित करने और जन जागरूकता तथा स्वीप कार्यक्रमों को समय- समय पर चलाने को भी कहा।
विज्ञापन


प्रेषक ने राजनीतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त किए जाने वाले बीएलओ को नियुक्ति संबंधियों को पत्र भेजने को भी कहा ताकि उनके बीएलओ की नियुक्ति समय से की जा सके। ह्यांकि ने निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक करने को भी कहा। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी केएस टोलिया, विवेक रॉय, शंकर राम आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद सिंह ह्यांकि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed