{"_id":"5bc61f62bdec22695d35f4b9","slug":"191539710818-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने गौशाला के बाहर खूंटी से बंधी गाय को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने गौशाला के बाहर खूंटी से बंधी गाय को मार डाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के कई गांवों में तेदुएं का आतंक बढ़ गया है। तड़ी गांव में तेंदुए ने गोशाला के बाहर खूंटी से बंधी गाय को मार डाला। अब तक तेंदुआ कई मवेशियों को मार चुका है। तेंदुए के आतंक से गांवों में दहशत बनी है।
सल्ट विकासखंड के तड़ी, टुकनोली, कटरिया, किचार, डंगुला, मन्हैत आदि गांवों में तेंदुए का आतंक काफी बढ़ गया है। तड़ी गांव निवासी महेश चंद्र उपाध्याय की खूंटी से बंधी गाय को तेंदुए ने मार डाला।
लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ मरी गाय को वहीं छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों के मौके से चले जाने के बाद तेंदुआ दुबारा घटना स्थल पर पहुंचा और मारी गई गाय को लेकर चला गया है। तड़ी गांव निवासी श्याम सिंह ने बताया कि शाम होते ही कई बार तेंदुआ गांव और आसपास के क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। उन्होंने तेंदुए के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रभावित पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग की है।