{"_id":"5b3a5f8b4f1c1bf7568b456e","slug":"191530552203-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में प्रसिद्ध नंदादेवी मेला 14 सितंबर से शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में प्रसिद्ध नंदादेवी मेला 14 सितंबर से शुरू होगा
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में प्रसिद्ध नंदादेवी मेला 14 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 21 सितंबर को शहर में नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा निकलेगी और मूर्ति विसर्जन के साथ ही मेले का समपान होगा।
नंदादेवी मंदिर कमेटी की गीता भवन में हुई बैठक में बताया गया कि प्रसिद्ध नंदादेवी मेला 14 सितंबर पंचमी के दिन गणेश पूजा के साथ शुरू होगा। मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन 16 सितंबर को शाम सात बजे नंदादेवी मंदिर प्रांगण में होगा। नंदा अष्टमी 17 सितंबर को मनाई जाएगी।
21 सितंबर को नगर में मां नंदा-सुनंदा की शोभा यात्रा निकलेगी। मूर्ति विसर्जन के साथ ही मेले का भी समापन होगा। इस मौके पर मनोज सनवाल को मेले का मुख्य संयोजक मनोनीत किया गया। मनोज सनवाल ने कमेटी के अनुमोदन के बाद तारा चंद्र जोशी को सांस्कृतिक संयोजक नियुक्त किया। मेले को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए हरीश बिष्ट, अमरनाथ सिंह नेगी, राजकुमार बिष्ट, राजेश पलनी, जीवन नाथ वर्मा, प्रदीप बिष्ट को सह संयोजक नियुक्त किया।
विज्ञापन
बैठक में नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष धन सिंह मेहता, सचिव ललित किशोर पंत, उपसचिव और व्यवस्थापक अनूप साह, मेला व्यवस्थापक मुन्ना वर्मा, मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी, किशन गुरुरानी, दिनेश साह, चंद्रप्रकाश, प्रदीप बिष्ट, दिनेश गुप्ता, राजेश पलनी, पूर्व सचिव दिनेश गोयल, अर्जुन बिष्ट आदि मौजूद थे।