फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पूर्व सैनिकों को नए ईसीएचएस कार्ड बनाने की दी जानकारी

पूर्व सैनिकों को नए ईसीएचएस कार्ड बनाने की दी जानकारी

Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों को नए ईसीएचएस कार्ड बनाने की दी जानकारी
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। ईसीएचएस अल्मोड़ा के प्रभारी लेफ्टिनेंट कर्नल कैलाश चंद्र बहुखंडी ने नए ईसीएचएस कार्ड बनाने की जानकारी दी। उन्होंने ईसीएचएस कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन

बहुखंडी ने कहा कि पूर्व सैनिकों को नए ईसीएचएस कार्ड जल्द बना लेने चाहिए। यदि कहीं पर कोई परेशानी होती है तो उन्हेें निसंकोच बता सकते हैं। जिला सैनिक बोर्ड के प्रतिनिधि पूरन सिंह मेहता ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी। पूर्व सैनिकों की कैंटीन समस्या, लीग कार्यालय के भूमि का किराया माफ करने आदि पर चर्चा की गई। बताया गया कि इस संबंध में पूर्व में 13 सिख उप कमान अधिकारी, पालिका प्रशासन से वार्ता हो चुकी है। वक्ताओं ने नगर में पेयजल वितरण व्यवस्था अनियमित होने पर नाराजगी जताई। लीग के अध्यक्ष दीपक कुमार टम्टा की अध्यक्षता में सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा ने संचालन किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल मेहता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, कर्नल जेसी लोहनी, लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रशेखर जोशी, आरसी पंत, नंदन कनवाल, कुंदन कनवाल, जीवन नाथ वर्मा, राजेंद्र शाही, पूरन ऐरी, एमसी जोशी, एसके जोशी, पीसी तिवारी, केसी तिवारी, घनानंद जोशी, एचएच गैड़ा, आनंद बोरा, जेएस बिष्ट, कुंदन बिष्ट, एचएस मनराल, दीवान मेहता, जीएन जोशी, उम्मेद बिष्ट, केशव पांडे, भूपेंद्र चौधरी, नंदन साह, सीएस पवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed