{"_id":"5aedeb134f1c1b5d098b8586","slug":"191525541651-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश महासचिव बिष्ट ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश महासचिव बिष्ट ने थामा भाजपा का दामन
Updated Sat, 05 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नरेंद्र बिष्ट ने भाजपा का दामन थाम लिया है। देहरादून में हुए कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इससे पहले बिष्ट 2012 के विधानसभा चुनाव में द्वाराहाट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे नरेंद्र बिष्ट देहरादून पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मुलाकात की और भाजपा में वापसी का अनुरोध किया। जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई और कहा कि उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।
भट्ट ने कहा कि नरेंद्र बिष्ट पूर्व से ही भाजपा परिवार से जुड़े रहे हैं और भाजपा की रीतियों और नीतियों का उन्हें पूरा ज्ञान भी है, लेकिन कुछ गलत फहमियों की वजह से उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि वह एक आम कार्यकर्ता बनकर पूर्व की तरह भाजपा के लिए काम करते रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी भी मौजूद थे।