{"_id":"5aede9374f1c1b54098b834d","slug":"191525541175-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री रेखा आर्या ने रौल्याणा गूंठ में किया रात्रि विश्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री रेखा आर्या ने रौल्याणा गूंठ में किया रात्रि विश्राम
Updated Sat, 05 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत प्रदेश की बाल विकास एवं पशुपालन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने रौल्याणा गूंठ गांव में वृद्ध दंपति मोहन राम के घर पर रात्रि विश्राम किया। मंत्री ने स्वयं लकड़ी के चूल्हे पर लौकी की सब्जी और मंडुवे और गेहूं की रोटी बनाई। स्वयं परिवारजनों को खाना परोसा और सबके साथ भोजन किया। शनिवार सुबह गांव में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
मंत्री द्वारा शनिवार प्रात: गांव में लगाई गई चौपाल में ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं लाभ जनता तक पहुंचाएं। मूलभूत सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पेंशन आदि से जनता को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण कर नई संस्कृति को बढ़ावा दें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, जनधन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, फसल बीमा योजना, आयुष्मान योजना, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं सहित समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं की समीक्षा की। चौपाल में बैंक अधिकारियों की अनुपस्थित पर नाराजगी जताई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी पीएल टम्टा, डिप्टी सीएमओ योगेश पुरोहित, बीडीओ ताकुला किशन राम आर्या, तहसीलदार खुशबू आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, मोहन दोसाद, खड़क सिंह, मंडल अध्यक्ष डा. देवेंद्र जोशी, महामंत्री खड़क सिंह, भुवन जोशी, अमर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-----------
फोटो- 05एएलएम01पी, 02पी, 03पी