{"_id":"5aa808cf4f1c1ba3238b5094","slug":"191520961743-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार नहीं खराब सड़क रही दुर्घटना की वजह: आरटीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार नहीं खराब सड़क रही दुर्घटना की वजह: आरटीओ
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) राजीव मेहरा ने टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया और घटना की जानकारी ली। आरटीओ का कहना है कि घटना की मुख्य वजह तेज रफ्तार नहीं रही।
उन्होंने कहा कि सड़क की चौड़ाई कम होने और वहां पैरापिट आदि नहीं होने के कारण बस खाई में जा गिरी। मेहरा ने बताया कि मोड़ काटने के बाद जैसे ही बस आगे बढ़ी तभी सामने से कार आ गई और बस किनारे जा पहुंची।
इसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया। अगर वहां पर पैरापिट आदि होते तो शायद बस खाई में गिरने से बच जाती। उन्होंने बताया कि उस इलाके में सड़क पर कोई संकेत चिन्ह भी नहीं बने हैं। आरटीओ के मुताबिक दुर्घटना स्थल पर सड़क की चौड़ाई सिर्फ 13.5 फुट है। आरटीओ के साथ एआरटीओ आलोक जोशी सहित अन्य अधिकारी भी थे।