{"_id":"5a6765324f1c1b92268b60d4","slug":"191516725554-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील और ब्लॉक स्तर पर दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील और ब्लॉक स्तर पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भैंसवाड़ा फार्म में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को दिए जा रहे आपदा खोज-बचाव का प्रशिक्षण को देखने पहुंचीं जिलाधिकारी ईवा आशीष ने कहा कि इस प्रक्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तहसील, ब्लॉक स्तर पर प्रांतीय रक्षक दल, होमगार्ड्स, राजस्व, ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारी को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्याल्दे, सल्ट, भिकियासैंण, भैंसियाछाना और धौलादेवी के प्रांतीय रक्षक दल के स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वयं सेवक तहसीलों में आपदा के समय कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस प्रक्षेत्र की अलग पहचान बनाना जरूरी है, इसके लिए इसे पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बनाया जाएगा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रशिक्षक आलोक वर्मा, विनोद भट्ट, बसंत जोशी, दीपेश जोशी के अलावा डा. रवींद्र चंद्रा समेत भैंसवाड़ा फार्म के प्रभारी आदि मौजूद थे।