{"_id":"59d122564f1c1b6f548b53c8","slug":"191506878038-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय ताइक्वांडो में 13 खिलाडिय़ों ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय ताइक्वांडो में 13 खिलाडिय़ों ने जीते स्वर्ण पदक
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रामलीला मैदान ढूंगाधारा में हुई 15वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में अवनि बिष्ट, ईशा रौतेला, कृतिका पांडे, मानसी मेहता, तमन्ना सिंह, हरिश्री, हर्षिता मटेला, प्रियंका पांडे, प्रीति आर्या, कृतिका मटेला, कविता भट्ट, तनुजा जोशी, शिवानी खत्री ने स्वर्ण पदक जीता। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने कहा कि ताइक्वांडो खेलने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। साथ ही बच्चों की एकाग्रता बढ़ने के साथ ही अनुशासन की सीख मिलती है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों भी भाग लेना चाहिए। आज खेलों में बेहतर भविष्य है। जीपी पंकज, बबीता सामंत, गुंजन पांडे, कनिष्का भंडारी, अंकित ने ताइक्वांडों का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। खेल के रेफरी तथा टेक्निकल में जीपी पंकज, वंदना सिंह, नम्रता बिष्ट, बबीता सामंत, अंकिता, गुंजन पांडे, कनिष्का भंडारी ने सहयोग दिया। वहां पर पूर्व सभासद दया जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन बिष्ट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह भंडारी, प्रधान योगेश नयाल, पूर्व जिला महामंत्री कुंदन चम्याल आदि मौजूद थे। ब्यूरो