फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नंदा महोत्सव में धार की तूनी से लाए जाएंगे कदली वृक्ष

नंदा महोत्सव में धार की तूनी से लाए जाएंगे कदली वृक्ष

Sun, 13 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
नंदा महोत्सव में धार की तूनी से लाए जाएंगे कदली वृक्ष
अल्मोड़ा। नंदादेवी मेला मंदिर समिति की यहां हुई बैठक में नंदादेवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि इस बार कदली वृक्ष धार की तूनी से लाए जाएंगे।
विज्ञापन


नंदा देवी मंदिर कमेटी अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि नंदा महोत्सव के दौरान नौ महिला दल झोड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जबकि 12 महिला दल सांस्कृतिक जुलूस में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता कृष्ण जन्माष्टमी, हरेला पर्व, कुमाऊंनी बारात, देवीधुरा बग्वाल, भिटोली, नंदा देवी मेला, कुमाऊंनी जागर, घुघुती त्यार, होली पर्व, हुड़की बौल और अल्मोड़ा की रामलीला पर आधारित होगी।
विज्ञापन


बैठक में तय किया कि इस बार कदली वृक्ष आमंत्रण 27 अगस्त को धार की तूनी से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र करगेती के निवास से लाए जाएंगे। बैठक का संचालन मुख्य संयोजक मनोज सनवाल और तारा चंद्र जोशी ने किया। बैठक में कमेटी उपाध्यक्ष धन सिंह मेहता, संयोजक हरीश बिष्ट, व्यवस्थापक नरेंद्र वर्मा, हरीश कनवाल, रीता दुर्गापाल, मीना भैसोड़ा, गीता मेहरा, पुष्पा सती, लता तिवारी, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, राधा तिवारी, इंद्र प्रभा जोशी, गंगा जोशी, रेखा पांडे, अनीता रावत, शांति साह, लीला जोशी, राधा बिष्ट, मीना देवी, विमला तिवारी, माया देवी, मीना देवी, भगवती बिष्ट, दीपा जोशी, लक्की वर्मा, प्रेमा मेर, विमला बोरा, आनंदी पांडे, पारू उप्रेती, प्रेमा किरमोलिया, मंजू कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed