फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   उप जिलाधिकारी की आंदोलनकारियों से हुई वार्ता विफल

उप जिलाधिकारी की आंदोलनकारियों से हुई वार्ता विफल

Sat, 29 Jul 2017 10:38 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी की आंदोलनकारियों से हुई वार्ता विफल
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत मरचूला-भिकियासैंण मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का तराड़ स्थित अनेड़ी आश्रम में चल रहा आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। उप जिलाधिकारी शनिवार को आंदोलनकारियों से वार्ता करने अनेडी आश्रम पहुंचे, लेकिन वार्ता विफल रही। आंदोलनकारियों ने कहा कि विधायक के आंदोलन स्थल पर पहुंचने के बाद भी आंदोलन खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन


मरचूला-भिकियासैंण मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का तराड़ स्थित अनेड़ी आश्रम में तीसरे दिन भी शांति देवी, गीता देवी, राकेश नाथ ने आमरण अनशन जारी रखा। उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल शनिवार को आंदोलनकारियों से वार्ता करने अनेडी आश्रम पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकरियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता विफल रही। आंदोलनकारियों का कहना है कि आंदोलन के सात दिन बाद भी क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह जीना आंदोलनकारियों से वार्ता करने नहीं आए। जब तक विधायक मौके पर नहीं आएंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आमरण अनशन में बैठे तीनों अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन


आमरण अनशन के समर्थन में ग्रामीणों का धरना जारी है। धरने पर जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह, हयात सिंह, कुसुमादेवी,शीला देवी, पार्वती देवी, नैन सिंह मनराल, खीम सिंह आदि बैठे। आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे एसडीएम के साथ तहसीलदार प्रताप राम टम्टा, कानूनगो मनोरथ लखचौरा आदि शामिल थे। बाद में आंदोलनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed