फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जीएसटी लागू होने पर भाजयुमो कार्यकर्ता खुश

जीएसटी लागू होने पर भाजयुमो कार्यकर्ता खुश

Sat, 01 Jul 2017 09:43 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी लागू होने पर भाजयुमो कार्यकर्ता खुश
अल्मोड़ा। केंद्र सरकार द्वारा देश में नई कर प्रणाली गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू करने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौघानपाटा में मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। उन्होंने देश में जीएसटी लागू करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में एक कर लागू करके देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। रोजमर्रा की वस्तुओं को शून्य प्रतिशत टैक्स दायरे में रखकर गरीब और आम जनता का ख्याल भी रखा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष एक समय में जीएससी लागू करने के लिए पूरी ताकत लगाता था आज वह बिना कारण ही केंद्र सरकार का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर आम जनता और व्यापारियों के मध्य फैली भ्रांतियों को भाजयुमो कार्यकर्ता दूर करने का प्रयास करेंगे। मोर्चा कार्यकर्ता जगह-जगह कैंप लगाकर जीएसटी के बारे में लोगों को जानकारियां देंगे ताकि नई कर प्रणाली को लेकर लोगों की शंकाएं दूर हो सकें। जीएससी को उत्तराखंड में लागू करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी आभार जताया गया। इस मौके पर भाजयुमो के कुमाऊं संयोजक विनीत बिष्ट, महामंत्री कमल बिष्ट, राहुल बोरा, मनोज बिष्ट, मनोज जोशी, सुनील बिष्ट, रवि रौतेला, अजय वर्मा, कृष्ण बहादुर सिंह, नीरज बिष्ट, धीरज साह, हर्षवर्धन वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed