फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   19 schools in Chaukhutia are dependent on the in-charge principal

Almora News: चौखुटिया में 19 विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
19 schools in Chaukhutia are dependent on the in-charge principal
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया ब्लॉक में 12 इंटर कॉलेज और 10 हाईस्कूल प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे चल रहे हैं। लंबे समय से इन विद्यालयों में प्रधानाचार्यों का कार्यभार वरिष्ठ शिक्षकों को सौंपा गया है। ऐसे में इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने विद्यालयों में स्थाई प्रधानाचार्य नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक में 12 कॉलेज और सात हाईस्कूल संचालित हैं। इन विद्यालयों में करीब दो हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। वर्तमान में किसी भी इंटर कॉलेज में स्थायी प्रधानाचार्य नहीं है। सभी राजकीय इंटर कॉलेज प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे संचालित हैं। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों को प्रधानाचार्य का प्रभार दिया गया है। इससे वह अपने विषय को छात्र-छात्राओं को नहीं पढ़ा पा रहे हैं। सरकार सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के दावे कर रही है। बावजूद इसके विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की कमी एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। संवाद
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी के पद भी रिक्त
ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी के पद भी रिक्त हैं। प्रधानाचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी की तैनाती नहीं हो पाने से इसका असर सीधे छात्र-छात्राओं के पठन पाठन पर पड़ रहा है। इसके अलावा विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बावजूद इसके सरकार नियुक्ति को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट- रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। नियुक्ति होते ही तैनाती कर दी जाएगी। - चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी सीईओ, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed