फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   दन्यां-आरासलपड़ मोटर मार्ग में डामरीकरण के लिए साढ़े पांच करोड़ का प्रस्ताव भेजा

दन्यां-आरासलपड़ मोटर मार्ग में डामरीकरण के लिए साढ़े पांच करोड़ का प्रस्ताव भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
दन्यां-आरासलपड़ मोटर मार्ग में डामरीकरण के लिए साढ़े पांच करोड़ का प्रस्ताव भेजा
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनी दन्यां-आरासलपड़ मोटर मार्ग बदहाल हालत में है। डामर उखड़ने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर सड़क परबने गड्ढ़ों में पानी भर जाता है। जिससे सड़क तालाब का रूप ले लेती है। क्षेत्रीय लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। विभाग ने सड़क में डामरीकरण और अन्य कार्यों के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 2007 में 32 किमी दन्यां-आरासलपड़ मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। इस सड़क पर 2013 में डामर किया गया। यह सड़क दन्यां, रज्यूड़ा, सेरी, भचखोला, सैनगैर, फाराखोली, दौला चितौला, टकोली, मयोली, आरासलपड़, टकोली, काभड़ी, सट्टी आदि गांवों को जोड़ती है।
विज्ञापन


विभाग को हैंडओवर होने के बाद सड़क की हालत पहले से भी अधिक खराब हो गई है। सड़क पर कई स्थानों पर मलबा भी पड़ा है। भूमि कटाव होने से कई स्थानों पर सड़क संकरी हो गई है। इस मोटर मार्ग से हल्द्वानी, अल्मोड़ा को प्रतिदिन कई टैक्सियां और ट्रक आदि आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed