फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   खेती के साथ ही पशुपालन,मत्स्य पालन भी करें

खेती के साथ ही पशुपालन,मत्स्य पालन भी करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
खेती के साथ ही पशुपालन,मत्स्य पालन भी करें
अल्मोड़ा। सहकारी संस्था इफको की ओर से हवालबाग ब्लॉक के पाखुड़ा गांव में जैव उर्वरक गोष्ठी आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि काश्तकार कृषि भूमि का परीक्षण कराकर फसल की उत्पादकता बढ़ाएं। जैविक खेती को बढ़ावा दें। खेती के साथ ही पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और उद्यानीकरण से जुड़कर आर्थिक लाभ अर्जित करें।
विज्ञापन


सहायक कृषि अधिकारी डॉ. ज्योति पवार ने बताया कि विभाग द्वारा किसान समूहों को फार्म मशीनरी बैंक के माध्यम से अस्सी फीसदी अनुदान पर 10 लाख रुपये तक कृषि यंत्र दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान कृषि भूमि का परीक्षण कराएं, ताकि भूमि की उर्वरकता को बढ़ाया जा सके। इस मौके पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए।
विज्ञापन


आत्मा परियोजना के सोहनवीर ने परियोजना के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। इफको के क्षेत्र अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने जैविक खेती के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसान खेती के साथ ही सब्जी उत्पादन, पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन से भी जुड़ें, जिससे वह अपनी आदमनी बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर किसानों को एनपीए कंर्सोटिया 250 एमएल की 40 शीशियों का निशुल्क वितरण भी किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान जोगा राम ने की। गोष्ठी में रवींद्र सिंह, इंद्र राम, महेंद्र सिंह, भगवती देवी विमला देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed