{"_id":"5c2cf205bdec2256eb0d1e63","slug":"181546449413-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतीक्षा खत्म: आज से बेस अस्पताल में होने लगेगा डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतीक्षा खत्म: आज से बेस अस्पताल में होने लगेगा डायलिसिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लंबी प्रतीक्षा के बाद अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में रोगियों के लिए डायलिसिस की सुविधा बृहस्पतिवार को शुरू होने जा रही है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया इसका शुभारंभ करेंगे। बेस अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने के बाद अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत के लोगों को डायलिसिस के लिए हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा। अब तक इन चार जिलों में किसी भी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नहीं है।
बता दें कि 2006 में अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में लाखों रुपये खर्च करके डायलिसिस मशीन लगाई भी गई, लेकिन स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही के चलते यह मशीन कभी चालू नहीं हुई। यह मामला अमर उजाला में विस्तार से छपने के बाद स्थानीय निवासी नवाज खान ने इस मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी थी। हाईकोर्ट ने सितंबर 2018 तक अल्मोड़ा में डायलिसिस मशीन शुरू का आदेश जारी किया।
तकनीकी कारणों से सितंबर से डायलिसिस सुविधा शुरू नहीं की जा सकी। बीते दिनों अल्मोड़ा से डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण के लिए हल्द्वानी भेजा गया। प्रशिक्षण से लौटने के बाद अब मशीनों का ट्रायल पूरा हो चुका है। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ.एचएस गड़कोटी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी नितिन भदौरिया डायलिसिस मशीन का लोकार्पण करेंगे और इसी दिन से रोगियों को डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी।