{"_id":"5bd9ec87bdec22693a66420a","slug":"181541008519-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ी
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के तीन दर्जन से अधिक गांवों में पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही लोगों का पूरा दिन बर्बाद हो रहा है। हैंडपंपों और स्रोतों में तड़के से ही लोगों की भीड़ जुट रही है। इसके बावजूद उन्हें जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। ठंड के दिनों में पानी नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।
गुलार-करगेत पेययजल योजना से सल्ट विकासखंड के सकरखोला, घसकोट, मैठानी, देवायल, पोखरी, वैला, करगेत, कालीगांव, नकुचिया, मवलगांव, देवीखाल, रणथंबल, मौलेखाल, शशिखाल, जालीखान, कपड़ाढैया, तहसील चौक, तहसील परिसर, प्रेमनगर, मौहरखेत आदि गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है।
इन दिनों पेयजल योजना के पाइप लाइन की जगह बदली जा रही है। इस कारण पांच दिनों से योजना में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीण दो से तीन किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंडपंपों से पानी ढो रहे हैं। ग्रामीणों ने जलापूर्ति जल्द सुचारू करने की मांग की है।