{"_id":"5b9016d3867a55014042ccc6","slug":"181536169683-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसियागाड़ के ग्रामीणों ने आठ किलोमीटर पैदल चलकर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसियागाड़ के ग्रामीणों ने आठ किलोमीटर पैदल चलकर निकाला जुलूस
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भैसियागाड़ के ग्रामीणों ने उनके गांव को नौगांव बेड़िया से हटाकर पूर्व की भांति ढनाण में मिलाने और गांव के लिए जाबर से सड़क बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। ग्रामीण करीब आठ किलोमीटर पैदल चलकर चौखुटिया पहुंचे थे। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसील में सौंपा गया।
ग्राम पंचायत नौगांव बेड़िया के तोक गांव भैंसियागाड़ के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि उनका गांव पूर्व में ढनाण का हिस्सा था, लेकिन 10-15 वर्ष पूर्व उनके गांव को नौगांव बेड़िया में मिलाकर उनके गांव के बीस परिवारों को अपने मूल गांव और भाई बिरादरी से वंचित कर दिया गया है। जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा भैसियागाड़ को मूल गांव ढनाण में मिलाया जाए।
ज्ञापन में भैसियागाड़ के लिए तड़ागताल सड़क के जाबर से ढाई किलोमीटर सड़क बनाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने इन्ही मांगों को लेकर भैसियागाड़ से चौखुटिया तहसील कार्यालय तक करीब आठ किलोमीटर पैदल चलकर जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जुलूस में तड़ागताल विकास संघर्ष समिति की अध्यक्ष हीरादेवी, भावना देवी, प्रेम सिंह मेहरा, मोहनी देवी, कमला, कुंती, गंगा आदि ग्रामीण शामिल थे।