{"_id":"5b0850ba4f1c1b936e8b4a2e","slug":"181527271610-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्ट्रीयल कर्मी सातवें दिन भी क्रमिक अनशन पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्ट्रीयल कर्मी सातवें दिन भी क्रमिक अनशन पर बैठे
Updated Fri, 25 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को सातवें दिन भी सीईओ कार्यालय प्रांगण में क्रमिक अनशन किया। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नति आदि मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।
मंजू अवस्थी ने कहा कि निदेशालय ने करीब डेढ़ माह पहले प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नति की गोपनीय आख्या मांगी, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं दी जा रही है। सरकार की लापरवाही के चलते 290 मिनिस्टीरियल कर्मचारी पदोन्नति से वंचित हैं। वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर भी पदोन्नति नहीं दी जा रही है। निदेशालय स्तर पर अन्य मांगों का भी निस्तारण नहीं किया जा रहा है। मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक और जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि पदोन्नति सूची होने, निदेशालय स्तर पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को विजय कुमार पाठक, देवेंद्र सिंह रौतेला, पंकज जोशी, सुरेंद्र कुमार ने क्रमिक अनशन किया। इनके समर्थन में राजेश कुमार डालाकोटी, बलवीर भाकुनी, जमन सिंह चिलवाल, हेमंत जोशी, गोविंद रावत, योगेंद्र बिष्ट, सुमित कनवाल, गोविंद मेहता, बलवंत तड़ागी, दीपिका मिश्रा, तनुजा बवाड़ी, मुकेश जोशी, पुष्पा कांडपाल, सुरेंद्र कुमार, गौरव बिष्ट, कमल बिष्ट आदि ने धरना दिया।
प्रशासनिक अधिकारी के पद पर जल्द मिले पदोन्नति
मांगें पूरी होने पर ही आंदोलन समाप्त होगा