{"_id":"5af08f264f1c1b3b0a8b8c04","slug":"181525714726-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की रेलमपेल में आम आदमी का पैदल चलना दूभर....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की रेलमपेल में आम आदमी का पैदल चलना दूभर....
Updated Mon, 07 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन उस हिसाब से नगर में पार्किंग स्थलों का विकास नहीं हो पाया है। वर्तमान में वाहनों की संख्या करीब 27 हजार के पार पहुंच चुकी है, लेकिन पार्किंग स्थलों का निर्माण न होने से वाहन स्वामी सड़क में जहां-तहां अपने वाहन खड़ा रखने को मजबूर हैं। खासकर दो पहिया वाहनों की रेलमपेल से आम आदमी को भी सड़क पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान में पंजीकृत दोपहिया वाहनों की संख्या करीब 24,000 पहुंच चुकी है। चौपहिया वाहन करीब 4810 हैं। नगर क्षेत्र में वर्तमान में पार्किंग के लिए दो तीन जगह ही हैं, जहां वाहन पहले से ही खड़े रहते हैं। दो पहिया वाहनों की तादाद बढ़ने से, पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन मालरोड के अलावा एलआरसाह, जाखनदेवी, धारानौला-करबला रोड, लिंक रोड में जहां-तहां दुकानों के आगे से खड़े रहते हैं। इससे सड़क किनारे पैदल घूमने वाले लोगों के लिए जगह नहीं हो पा रही है। दुकानों में घुसने के लिए भी लोगों को मजबूरन वाहनों के बीच से गुजरना पड़ रहा है। नगर पालिका ने कुछ समय पहले लक्ष्मेश्वर रोड, लिंक रोड के पास पार्किंग निर्माण के लिए भूमि का चयन किया था लेकिन अभी इन जगहों पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। यातायात पुलिस द्वारा भी सड़क मार्ग में अनियंत्रित वाहन खड़े करने वालों का चालान किया जा रहा है लेकिन पार्किंग की समस्या के कारण लोगों को मजबूरन सड़क मार्ग में दो पहिया वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। इधर पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि प्रस्तावित जगहों पर पार्किंग बनाने के लिए प्रांतीय खंड को आगणन बनाने के लिए कहा गया है। आगणन मिलने पर डीएम के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।