{"_id":"5aef47fb4f1c1b57098b86e5","slug":"181525630971-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से जैंती तहसील के आधा दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से जैंती तहसील के आधा दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
Updated Sun, 06 May 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
bijli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंती (अल्मोड़ा)। जैंती तहसील के निकटवर्ती क्षेत्र बांजधार में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में एक सप्ताह से अंधेरा छाया है। बिजली न होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शादी समारोह में भी लोगों को परेशानियां हो रही हैं।
तहसील जैंती के निकटवर्ती क्षेत्र बांजधार में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया है। इस कारण बांजधार के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय जैंती, बानतोली, जलना समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों में एक सप्ताह से अंधेरा छाया है। बिजली न होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती में जीवनरक्षक दवाएं होने के कगार पर हैं। वहीं कुमाऊं विश्वविद्यालय, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। रात्रि में गांवों में अंधेरा होने पर जंगली जानवर घुस आ जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को जान का खतरा बना रहता है। शादी विवाह के दौरान भी लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम ने पूर्व में सीएचसी जैंती, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय जैंती के लिए अलग से ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की थी लेकिन सीएचसी जैंती का ट्रांसफार्मर तीन माह पहले ही फुंक चुका हैै। फौरी तौर पर इसे कस्तूरबा आवासीय विद्यालय जैंती से जोड़ा गया था। बिजली न होने के कारण छात्राओं की पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। इधर ऊर्जा निगम के जेई दिनेश चंद्र ने बताया कि खराब पड़े ट्रांसफार्मर को सही करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती में जीवन रक्षक दवाएं हो रही खराब
बांजधार में फूंके विद्युत ट्रांसफार्मर को अब तक ठीक नहीं किया गया
मोबाइल चार्ज करने दो किमी दूर जा रहे ग्रामीण
जैंती (अल्मोड़ा)। एक सप्ताह से बिजली न होने के कारण आधा दर्जन गांवों में फोन सेवा ठप है। लोगों के मोबाइल फोन चार्ज न होने के कारण संपर्क कट गया है। स्थिति यह है कि मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को दो किमी दूर जैंती बाजार आना पड़ रहा है।