फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ‘ऐतिहासिक भवन विरासत के रूप में विकसित हों’

‘ऐतिहासिक भवन विरासत के रूप में विकसित हों’

Wed, 27 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
‘ऐतिहासिक भवन विरासत के रूप में विकसित हों’
अल्मोड़ा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यातायात, पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर में कई ऐतिहासिक भवन हैं इन्हें विरासत के रूप में विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। बिष्ट विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हवालाबग ब्लॉक में नज्यूला में काफी भूमि है। नज्यूला में हवाई पट्टी विकसित की जानी चाहिए। इसके अलावा शहर से कसारदेवी और स्यालीधार तक रोप-वे बनाने की भी जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए शासन के उच्चाधिकारियों के सम्मुख एसोसिएशन ने सुझाव रखे हैं। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट भवन, ऐतिहासिक जेल समेत कई ऐतिहासिक भवन हैं जिन्हें विरासत के रूप में विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। शासन की कसार देवी, नंदादेवी, जागेश्वर को धार्मिक सर्किट से जोड़ने की पहल सराहनीय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भवाली-अल्मोड़ा मार्ग के सुधारीकरण के चलते पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त बनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव हरीश जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या, अजय अग्रवाल, रेखा आर्या, सुंदर मेहरा, हेम चंद्र गुरुरानी भी मौजूद थे। इससे पहले एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बेस अस्पताल, लेप्रोसी मिशन में रोगियों को फल वितरित किए और करबला के समीप स्थित विवेकानंद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed