{"_id":"59625ebf4f1c1bf8468b46a1","slug":"181499619007-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी में एसबीआई की शाखा खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनी में एसबीआई की शाखा खोलने की मांग
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना तथा धौलादेवी विकासखंडों के मध्य स्थित नैनी चौगर्खा क्षेत्र में आजादी के बाद से अब तक बैंक नहीं खुल सका है। बैंकिंग सेवा नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैंक के अभाव में सरकार की कैशलेस योजना यहां के लोगों के लिए महज एक सपना है। ग्रामीणों ने डिप्टी स्पीकर और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर यहां एसबीआई की शाखा खोलने की मांग की है।
नैनी कस्बे में 30 दुकानें हैं। इसके अलावा आसपास के गांवों में कई दुकानें और छोटे उद्योग हैं। इसके अलावा कई सरकारी कार्यालय हैं। क्षेत्र के कई गांवों में पेंशनर भी हैं। यहां बैंक नहीं होने से लोगों को बैंकिंग कार्य के लिए 50 किमी दूर पनुवानौला जाना पड़ता है। दुर्गम मार्ग होने के कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने नैनी में एसबीआई की शाखा खोलने की मांग की है, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। ज्ञापन देने वालों में रमेश लाल, राम सिंह, मोहन सिंह, बबीता देवी, उमा देवी, निशांत बोरा, जगदीश बोरा, किशन सिंह रावत, बसंत बल्लभ, प्रधान तुलसी देवी, आनंदी देवी, लीला देवी, गंगा दत्त जोशी आदि शामिल हैं।