फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   18 Lakhs Fraud with a women

Almora News: पूंजी निवेश के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 29 Feb 2024 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 29 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
18 Lakhs Fraud with a women
पीड़िता ने संबंधित फर्म के खिलाफ दी तहरीर, धन लौटाने की लगाई गुहार
विज्ञापन

अल्मोड़ा। लंदन मेटल एक्सचेंज नाम की फर्म ने महिला से पूंजी निवेश और अच्छा ब्याज देने का हवाला देकर 18 लाख रुपये से अधिक धनराशि ले ली और उसे भुगतान नहीं किया। पीड़ित ने संबंधित फर्म के खिलाफ तहरीर देकर धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

नगर के तल्ला थपलिया निवासी अंजली सजवान ने कोतवाली में तहरीर दी। उसके मुताबिक एक फर्म ने उससे पूंजी निवेश के नाम पर आयकर सहित अन्य टैक्स जमा करने के लिए बीते 28 नवंबर 2023 से जनवरी 2024 तक 18,22,000 रुपये ले लिए। फर्म की तरफ से उसे निवेश की गई धनराशि ब्याज सहित तुरंत देने का झांसा दिया गया। उसने यह धनराशि जमा करने के लिए अपने खातों के साथ ही पिता का पेंशन खाता भी खाली कर दिया। लगातार संपर्क के बाद भी संबंधित फर्म धन नहीं लौटा रही है। उसने मामले में पुलिस में तहरीर दी है। एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने कहा कि तहरीर के बाद फर्म पर आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed