{"_id":"682a1b630cdf1572280403b9","slug":"18-km-road-was-built-but-900-meters-were-left-in-bad-condition-almora-news-c-232-1-alm1005-128269-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 18 किमी सड़क बनाई पर 900 मीटर छोड़ दी बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 18 किमी सड़क बनाई पर 900 मीटर छोड़ दी बदहाल
Sun, 18 May 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 18 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
गैराड़ मोटरमार्ग का दुर्दशाग्रस्त हिस्सा। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट-चौखुटिया मुख्य मोटर मार्ग से बनी करीब 18 किमी लंबी गैराड़ मोटर मार्ग का करीब 900 मीटर हिस्सा सालों से बदहाल है। सड़क का यह हिस्सा ऊबड़-खाबड़ है। इसमें कई बाइकें गिर चुकी हैं और लोग चोटिल हो चुके हैं। मार्ग की अनदेखी से नाराज क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ज्ञापन देकर तत्काल मोटर मार्ग में डामरीकरण करने की मांग उठाई है।
द्वाराहाट-चौखुटिया में द्वाराहाट ब्लाक अंतर्गत वाल्मीकि बस्ती से गैराड़ तक जिला पंचायत की सड़क है। इस सड़क से ब्लाक के ग्राम नट्टागुल्ली, धौंणा, बवांस, तिलपाड़ा, पान, बैरती आदि गांव जुड़े हैं। इसमें चौपहिया और दोपहिया वाहन चलते हैं। क्षेत्रवासी बताते हैं कि सड़क भले ही जिला पंचायत की है मगर पूर्व में इसमें लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई काम करा चुकी है।
बरलगांव से गैराड़ तक सड़क को पीएमजीएसवाई ने पूर्व में ठीक कर दिया मगर बरलगांव से वाल्मीकि बस्ती तक करीब 900 मीटर सड़क बदहाल छोड़ दी है। इसे लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में रोष है और उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर अतिशीघ्र मार्ग को ठीक करने की मांग उठाई है। उन्होंने शीघ्र सड़क नहीं बनाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य लता रौतेला, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र कांडपाल, नट्टागुल्ली के पूर्व प्रधान लाल सिंह बिष्ट आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
कोट
यह मार्ग जिला पंचायत के अधीन है। अगर ग्रामीणों की ओर से प्रस्ताव प्राप्त हुआ, तो जिला योजना में प्रस्तावित कर प्राथमिकता से इसे ठीक किया जाएगा। - भुवन चंद्र जोशी, एई, लोक निर्माण विभाग रानीखेत।