फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   1798 Youth Run For Agniveer

अल्मोड़ा जिले के 1798 युवाओं ने सेना भर्ती के लिए लगाई दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
1798 Youth Run For Agniveer
सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते युवा। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट के सोमनाथ मैदान में अग्निवीरों की भर्ती रैली जारी है। आठवें दिन अल्मोड़ा जिले के भनोली, स्याल्दे, जैंती, सोमेश्वर तहसीलों के युवाओं ने दौड़ लगाई। भर्ती के लिए 2149 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से कुल 1798 युवाओं ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन

एआरओ अल्मोड़ा के तहत कुमाऊं के चार जिलों में (अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर) के कुल 30,684 उम्मीदवारों ने अग्निवीर सोल्जर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क / एसकेटी, ट्रेड्समैन की विभिन्न श्रेणियों के तहत पंजीकरण कराया है। रैली को स्थानीय प्रशासन और पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है। उत्तराखंड राज्य भर में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए 1,08,000 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिख रहा है। 28 अगस्त को भर्ती के लिए आरक्षित दिवस घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed