{"_id":"5ce19094bdec22074d53c0e5","slug":"171558286484-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा समेत मौलखाल, मानिला के जंगल फिर धधक उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा समेत मौलखाल, मानिला के जंगल फिर धधक उठे
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जंगलों में आग लगनी फिर शुरू हो गई है। रविवार को नगर से सटे सिराड़ के जंगलों में आग लग गई। इसके अलावा मौलेखाल और मानिला के कई जंगलों में भी आग लगने की सूचना है।
वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि रविवार को सिराड़ के जंगल में आग की घटना की जानकारी मिलने पर वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया। इस दौरान कर्मचारियों ने आसपास से पिरूल हटाने का काम किया और आग बुझाने में जुटे रहे।
उन्होंने बताया कि करीब 0.25 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल गया। बीते शुक्रवार को फलसीमा के निकट के जंगलों में भी आग लगी थी और काफी वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। वहीं रविवार को मौलेखाल में कफल्टा, पोखरी, बैला, नैकड़ा, कालीगांव के जंगल में भी आग भड़क उठी है। जबकि मानिला में मल्ला मानिला, डोटियाल, तल्ला मानिला, सदर बाजार और टिटोली के जंगल में भी आग लगने की सूचना है। शाम तक इन जंगलों में आग धधक रही थी।