{"_id":"5cb617ccbdec22493442fb7d","slug":"171555437516-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के हर संभव प्रयास करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के हर संभव प्रयास करें अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने वनाग्नि काल के दौरान वनाग्नि की घटनाओं को रोके जाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने जिलाधिकारी को वनाग्नि की सूचना प्राप्त होने पर कम से कम समय में नियंत्रण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वनाग्नि की घटनाओं को रोके जाने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने और जिले में स्थापित आपदा नियंत्रण कक्ष में वनाग्नि की घटनाओं की सूचना प्राप्त हो इसके लिए दूरभाष नंबर जनता में प्रसारित करने के निर्देश दिए। साथ ही ज्वलनशील पिरूल को इकट्ठा कर उचित उपयोग के लिए नीति बनाने को कहा।
सीडीओ मनुज गोयल ने कुमाऊं आयुक्त को बताया कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए ग्रामीण स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। वीसी के दौरान अल्मोड़ा में एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम बीएल फिरमाल, प्रभागीय वनाधिकारी कुबेर सिंह बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम केएस रावत, प्रभागीय वनाधिकारी रानीखेत उमेश चंद्र जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि थे।