{"_id":"5c1a3045bdec22571918fa40","slug":"171545220165-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई खोजें कर अधिक से अधिक जनकल्याण के करें कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई खोजें कर अधिक से अधिक जनकल्याण के करें कार्य
विज्ञापन
नई खोजें कर अधिक से अधिक जनकल्याण के कार्य करें : डीएम
एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज में राज्य विज्ञान महोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज में राज्य विज्ञान महोत्सव में दूसरे दिन भी प्रदेश भर से आए छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने प्रदर्शनी में लगे मॉडलों को देखा। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रदर्शित मॉडलों को सराहा। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं लक्ष्य प्राप्ति के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करें। नगर के विद्यालयों के बच्चे भी प्रदर्शनी देखने पहुंचे।
डीएम ने कहा कि प्रतिभागी बाल वैज्ञानिक देश के भावी वैज्ञानिक हैं। वह नई खोजें कर अधिक से अधिक जनकल्याण के लिए कार्य करें। प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने कृषि एवं जैविक खेती, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संसाधन प्रबंधन, गणितीय प्रतिरूपण, अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन और संचार आदि विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। इससे पहले निर्णायकों ने प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों के निर्माण, उद्देश्य, परिकल्पना और जनसामान्य को होने वाले लाभों को लेकर प्रश्न पूछे। जिनके आधार पर बाल वैज्ञानिकों को अंक मिलेंगे।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक रघुनाथ लाल आर्य, सीईओ जगमोहन सोनी, डीईओ माध्यमिक एचबी चंद, सीमा जोशी, डॉ. भुवन पांडे, विज्ञान समन्वयक विनोद राठौर, राजेंद्र बोरा, प्रकाश त्रिपाठी, डीसी पंत, डॉ. कैलाश डोलिया, कमल किशोर, डॉ. बृजेश डसीला, हीर सिंह बोरा, डीसी पंत, दिनेश पंत, भूपाल चिलवाल, गुरदीप राणा, प्रेम जोशी, पीसी पांडे, प्रेरणा गुरुरानी, विद्या कर्नाटक, नितेश कांडपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
---
फोटो- 19एएलएम11पी