{"_id":"5c192cb2bdec2256d34bc418","slug":"171545153714-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए शामिल गांवों में मूलभूत सुविधाएं जुटाने को सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए शामिल गांवों में मूलभूत सुविधाएं जुटाने को सर्वे शुरू
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद में शामिल की गईं 13 ग्राम पंचायत और तोकों के विकास की योजनाओं के लिए पालिका ने सर्वे शुरू कर दिया है। इन इलाकों में रात्रि पथ प्रकाश के लिए पालिका ने सर्वे कर लिया है। सफाई व्यवस्था और पानी निकासी के लिए नालियों के निर्माण की भी योजना पालिका द्वारा बनाई जा रही है।
पालिका के परिसीमन में दुगालखोला और रैलापाली नए वार्ड बने हैं। इसके अलावा पांडेखोला ग्रामीण, पोर्थ-थ्री सैंपल स्टेट, अथरबाड़ी, न्यूवाहक रोडवेज क्षेत्र, माला भवन, इंदिरा कालोनी खत्याड़ी, खगमराकोट, आफीसर्स कालोनी, आवास विकास कालोनी, बख, एनटीडी ग्रामीण क्षेत्र को पालिका में शमिल किया गया है। अब इन इलाकों में मूलभूत सुविधाओं के विकास की जिम्मेदारी पालिका परिषद की है। यहां रात्रि पथ प्रकाश, सफाई व्यवस्था, रास्ते, पानी निकासी को नालियों आदि का निर्माण किया जाना है।
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि नए शामिल किए गए क्षेत्रों में पथ प्रकाश को बिजली के पोल किन स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे, यह सर्वे कर लिया गया है। दुगालखोला में कुछ स्थानों पर कूड़ा उठाया गया है। रास्तों के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। जोशी ने बताया कि पालिका की वित्तीय स्थिति के अनुसार पानी निकासी को नालियों का निर्माण किया जाएगा। राज्य वित्त आयोग से नए शामिल की गईं ग्राम पंचायतों के विकास के लिए बजट मिलना है। नए शामिल किए गए क्षेत्रों के लिए कार्मिकों की नियुक्तियों पर भी शासन स्तर से ही निर्णय लिया जाना है।